Posts

Showing posts with the label फेस्टिवल। Festivals

तुलसी विवाह। तुलसी विवाह के फायदे।तुलसी विवाह विधि।5 November 2022।

Image
तुलसी विवाह कब है? जानें शुभ मुहूर्त🌹:- हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, और इसका कारण है सनातन संस्कृति में तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाना। पुराणों के अनुसार तुलसी जी माता लक्ष्मी का स्वरूप हैं, और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के शालिग्राम रूप से विवाह किया था। इसीलिए इस विशेष तिथि पर लोग माता तुलसी का शालिग्राम जी से विवाह करवाकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। भारत के कई स्थानों पर तुलसी विवाह देवोत्थान एकादशी के एक दिन बाद अर्थात द्वादशी तिथि पर भी किया जाता है। इस वर्ष पंचांग में तुलसी विवाह द्वादशी तिथि को किया जाएगा। तुलसी विवाह को करने लिए प्रदोष काल को सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। प्रदोष काल की अवधि सूर्यास्त के बाद लगभग ढाई घंटे तक की होती है। सूर्यास्त का समय - 05:33 PM तुलसी विवाह के अनुष्ठान - कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी या द्वादशी तिथि पर तुलसी का विवाह भगवान कृष्ण के पाषाण स्वरूप शालिग्राम से करवाया जाता है। इस तिथि पर तुलसी विवाह के रूप में लोग अपने घर में तुलसी के पौधे को एक दुल्हन की भांति स